
खबर सागर
उतराखण्ड के 11 गढ़वाल राफल्स से अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति सेना में शामिल अफ्रीका महाद्वीप के यूगाडा देश में तैनात 39 वर्षीय संजय सिंह पुष्वाण के शहीद होने का मामला प्रकाश में आया है।
विगत दिनों हृदयगति रुकने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी है तथा सेना के अधिकारियों ने घटनाक्रम की सूचना दूरभाष से परिजनों को दे दी है ।
सूचना मिलने पर क्षेत्र में मातम छा गया है तथा परिजनों व गाँव में कोहराम मचा हुआ है।
उनके पार्थिव शरीर के किमाणा गाँव पहुंचने का इन्तजार किया जा रहा है ।
39 वर्षीय संजय सिंह पुष्वाण अपने पीछे पिता, पत्नी, एक पुत्री व एक पुत्र छोड़ गये है ।
जानकारी देते हुए प्रधान सन्दीप पुष्वाण ने बताया कि तीन माह पूर्व संजय सिंह पुष्वाण 11 गढ़वाल राफल्स से अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति सेना में शामिल हुए थे
वह अफ्रीका महाद्वीप के यूगाडा में तैनात हुए थे
सैन्य अधिकारियों द्वारा परिजनों को दूरभाष से संजय सिंह पुष्वाण के हृदयगति रूकने से मृत्यु होने की सूचना दी गयी है ।
उन्होंने बताया कि संजय सिंह पुष्वाण के पार्थिव शरीर को शीध्र घर लाने के लिए सैन्य अधिकारियों से वार्ता की जा रही है ।



