उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

पुलिस को बड़ी सफलता, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश 08 चोरी की बाइक बरामद

खबर सागर

पुलिस को बड़ी सफलता, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश 08 चोरी की बाइक बरामदë

रुड़की की लक्सर पुलिस ने कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 08 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार दिनांक 29 और 30 अप्रैल 2025 को लक्सर क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की चोरी की कई शिकायतें दर्ज कराई गई थीं।

इन मामलों की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई जिसने चैकिंग के दौरान सक्रियता दिखाते हुए दिनांक 01 मई 2025 को ग्राम अकबरपुर जाने वाले मार्ग पर एक खंडहर के पास से तीन संदिग्धों साहिल,गुलजार और आरिस को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नशे की लत और आवारागर्दी के शौक पूरे करने के लिए लक्सर व आसपास के क्षेत्रों से बाइक चुराकर उन्हें सस्ते दामों पर राहगीरों को बेचते थे।
आरोपियों की निशानदेही पर खंडहर से कुल 08 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!