
खबर सागर
थाना कैम्पटी पुलिस ने सेवा दिवस पर चलाया सफाई अभियान
समाज में स्वच्छता व सुंदर रखने को लेकर थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा सफाई अभियान चलाया । और वृद्ध लोगों को फलों का वितरण कर मित्र पुलिस की भूमिका निभाई ।
पुलिस ने सेवा दिवस पर थाना कैम्टी की संयुक्त टीम द्वारा जगह जगह
कैम्पटी ,थाना परिसर, कस्बा कैम्पटी, कैम्पटी फॉल बाजार में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, नैनबाग में व्यापार मंडल, नैनबाग शरदोत्सव एवं व्यापार के नैनबाग और वैस्ट वारियर क्लब के स्वयसेवियों के तत्वाधान में सामूहिक रुप से सफाई अभियान चलाया गया।
जिस पर एकत्र कूड़े को निर्धारित स्थान पर नष्ट किया गया व साथ ही आम जनमानस से अपील की गयी कि अपने घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों व अन्य सार्वजनिक व पर्यटक स्थलों में कूड़ा करकट फैलाकर गंदगी न करें ।
अपने अपने घरों प्रतिष्ठानों में कूड़ा एकत्र करने हेतु डस्टबिन का प्रयोग करे व निर्धारित स्थानों पर लगे डस्टबिन में ही कूड़ा करकट डाले।
वही पर्यटक स्थल कैम्टी फॉल बाजार में आए पर्यटकों से अनुरोध किया गया कि बाजार में लगे कूड़ादन में ही कूड़े को डालें, यत्र-तत्र ना फेंके।
इस दौरान थाना क्षेत्र के गाँवों में निवासरत बुजुर्ग व घर में अकेले रहकर एकाकी जीवन यापन कर रहे वृद्धजनों से कुशल क्षेम पूछते हुए फल वितरण कर सेवा भाव से सेवा दिवस को मनाया गया।
इस मौके पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस सेवा दिवस पर थाना कैम्टी के तहत जगह जगह सफाई अभियान संयुक्त रूप में सभी की सहभागिता के साथ अभियान के रूप मे चलाया ।
इस मौके पर थानाध्यक्ष कैम्टी विनोद कुमार ,नैनबाग चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार एस आई प्रमोद रावत, कैम्टी फाल व्यापार के अध्यक्ष विनोद नौटियाल, नैनबाग मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर आदि उपस्थित थे ।



