उत्तराखंडशिक्षा

उत्तराखंड बोर्ड में पकड़े गए 3 नकलची

खबर सागर

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की चल रही परीक्षाओं में नकल करते हुए पकड़े गए 3 नकलची।तीनों नकलची जनपद नैनीताल के है।
और तीनों ही परीक्षार्थी 10वीं में विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल कर रहे थे।

4 दिन पूर्व उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गयी है,इस बार 10वीं और 12वीं में कुल 210354 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है,जिसमे 10वी में 115606 परीक्षार्थी जबकी 12वी में 94748 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल है।बता दें कि परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च को समाप्त होंगी।

उत्तराखंड बोर्ड द्वारा इस बार 162 सवेंदनशील के साथ ही अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए है,जिसमे 156 सवेंदनशील जबकी 6 अतिसंवेदनशील केंद्र बनाए गए है।10 वी कक्षा में अगर (संस्थागत) रेगुलर परीक्षार्थी की बात करें तो 113281 परीक्षार्थी रेगुलर समलित होंगे।
जबकि 2325 प्राइवेट परीक्षार्थी समलित होंगे।

इस प्रकार 10वी में इस बार
115606 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
वहिं 12वी कक्षा में रेगुलर(संस्थागत) परीक्षार्थी 90351 परीक्षार्थी शामिल है जबकि प्राइवेट परीक्षार्थी में 4397,इस प्रकार इंटरमीडिएट में कुल 94748 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
वहीं 10वी और 12 वी में कुल
210354 परीक्षार्थी शामिल है।
वहीं परीक्षा के चौथे दिन 3 नकलची नकल करते हुए पकड़े गए।

जानकारी देते हुए उत्तराखंड बोर्ड के अपर सचिव बृजमोहन सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा केंद्र संख्या 1230 महबुबिया इंटर कॉलेज हजारा ग्रांट, हरिद्वार में 10वीं के विज्ञान विषय में कक्ष निरीक्षक ने दो छात्र और एक छात्रा का नकल करते हुए पकड़ा है ।

उन्होंने कहाँ कि इन नकल करने वाले परीक्षार्थियों का परीक्षाफल रुकेगा, और परीक्षाफल घोषणा के उपरांत जो हमारा आक्षेय अनुभाग है वो इन उत्तरपुस्तिकों की समीक्षा करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!