
खबर सागर
गुलदार ने एक व्यक्ति को बनाया निवाला ग्रामीणों वन कर्मियों वनाया बंधक
पौड़ी के गजट गांव में गुलदार का आतंक चरम पर, एक व्यक्ति को निवाला बनाने की घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया है।
ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर विरोध शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि
लगातार हो रहे गुलदार के हमलों पर विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा,हर बार सिर्फ निचले स्तर के कर्मचारियों को भेजकर पल्ला झाड़ लिया जाता है ।
जबकि गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है ।
जब तक जिलाधिकारी गढ़वाल व डीएफओ मौके पर नहीं पहुंचते, तब तक वन विभाग के कर्मचारियों को नहीं छोड़ा जाएगा।
स्थिति तनावपूर्ण होने पर प्रशासनिक हस्तक्षेप के लिए पुलिस बल मौके पर पंहुच गई



