
खबर सागर
बांग्लादेश में हिन्दूयों की हत्या को लेकर देशभर में आक्रोश
बांग्लादेश में हिन्दू युवक की हत्या को लेकर देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के दिनेशपुर क्षेत्र के मोतीपुर में स्थानीय लोगों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में दिनेशपुर के मोतीपुर मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग के नेतृत्व में किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में लगातार हिन्दू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है और वहां की सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से मांग की कि वह इस मामले में कड़ा रुख अपनाए और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाए, ताकि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



