उत्तराखंड
अल्मोड़ा सीट के पीपीआईडी के प्रत्यासी डा. प्रमोद अल्मोड़ा पंहुचे

खबर सागर
द्वाराहाट नगर में आज पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के अल्मोड़ा संसदीय सीट से प्रत्याशी डा. प्रमोद कुमार पहुंचे ।कार्यकर्ताओं से बैठक कर बताया। किस प्रकार चुनाव में रणनीति बनाई जानी है।
वही वार्ता में बोलते हुवे डा .प्रमोद कुमार ने कहा कि भारत जोकि समता,बंधुत्व,न्याय,और स्वतंत्रता को लेकर चल रहा था आज भाजपा ने उसे बर्बाद करने का काम किया है।
वहीं कांग्रेस ही भाजपा को आगे बड़ाने का काम कर रही है।हम तीसरी शक्ति के रूप में जनता को विकल्प देने आए हैं ।
और हम समता,बंधुत्व,स्वतंत्रता,और न्याय को आगे बड़ाने का काम करेंगे।आज भारत का लोकतंत्र खतरे में है ।लोकतंत्र दांव में लगा हुआ है ।
इसलिए अभी सही समय है भाजपा के मोह पास से निकलने का और देश को बर्बाद होने से बचाने का।



