
खबर सागर
अतिथि शिक्षको का दीर्घकालीन जून माह का अवकाश का मानदेय रोके जाने पर जिले के माध्यमिक अतिथि
शिक्षको का दीर्घकालीन जून माह का अवकाश का मानदेय रोके जाने पर जिले के माध्यमिक अतिथि शिक्षकों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
नाराज शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
शिक्षको ने कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह 15 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने पर चले जाएंगे।
जिसमें विभाग की जिम्मेदार रहेगा।
इस संबंध में उनके द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया है ।
और जल्दी ही एक माह का वेतन दिए जाने की मांग उनके द्वारा की गई है।



