
खबर सागर
40 नाली भूमि में कई जा रही अवैध भांग की खेती को किया नष्ट
पिथौरागढ़ जनपद में पुलिस के द्वारा एस0ओ0जी0 ए0एन0टी0एफ0 टीम के साथ मिलकर ग्यारहदेवी क्षेत्र में एक संयुक्त कार्रवाई के दौरान लगभग 40 नाली भूमि में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया।
यह कार्रवाई स्थानीय निवासियों के सहयोग से की गई, ताकि क्षेत्र में नशे की समस्याओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे की वस्तुओं की उपलब्धता को कम करने और स्थानीय समुदाय को सुरक्षित रखने में मदद मिली है।
इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया।
इसके अंतर्गत, लोगों को नशे के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव, सामाजिक और कानूनी समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई और नशा न करने की अपील की गई।