
खबर सागर
गोवंशीय पशुओं की लगातार मिल रही सूचना पर गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम एक के बाद एक कार्यवाही करती नजर आ रही है।
जहां टीम ने बाजपुर के ग्राम रमपुरा शाकर में 86 किलो प्रतिबंधित गौ मांस के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं पुलिस ने मौके से अन्य सामान को भी कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम ने पकड़े गए आरोपियों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। बता दे कि उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार के निर्देश पर गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम एकटिव मोड़ पर दिखाई दे रही है।
यही कारण है कि टीम द्वारा एक के बाद एक कार्यवाही कर रही है। वही इसी के चलते गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बाजपुर के ग्राम रमपुरा शाकर में कुछ लोगों द्वारा गोवंशीय पशु की हत्या की गई है। सूचना मिलते ही गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई।
जहां टीम ने 86 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टीम की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम आरिफ, मो सलीम, इमरान ओर महबूब अली बताया है।
टीम ने पकड़े गए आरोपियों और अन्य सामान को कब्जे में ले लिया। जिन्हे बाजपुर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। वही बाजपुर कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस दौरान गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम के इंचार्ज एसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार के निर्देश पर गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम लगातार कार्यवाही कर रही है जिसके चलते मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई है।
जहां 86 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हे न्यायालय भेजा जाएगा।



