
खबर सागर
11 गांव सिलवाड़ में मेहंदी समारोह पूर्ण रूप से प्रतिबंधित
शादी विवाह में ब बढ़ते खर्च आदि को लेकर 11 गांव सिलवाड़ की महापंचायत नैनबाग में बैठक आयोजित हुई । जिसमें महेन्दी समारोह कार्यक्रम को पूर्ण रुप से प्रतिबंधित किया गया ।
शनिवार को लोक निर्माण विभाग नैनबाग में जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत व नैनबाग कीड़ा समिती के अध्यक्ष डा. बिरेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्ष में ग्राम पंचायत टटोर, चिलामू,फफरोग, कोटी पाब,जयद्वार तल्ला,जयद्वार मल्ला, मसोन, सडब तल्ला व सड़ब मल्ला, मौगी, मसरास, थुरेटी आदि की महापंचायत हुई ।
महापंचायत में ग्रामीणों द्वारा अपने विचार के बाद
आम सहमती बनने के बाद मेंहदी समारोह पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही मामा पक्ष द्वारा एक बकरा व सामूहिक पीठाई के अलावा सभी रीति रिवाज पर अंकुश लगाया गया ।
महापंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि माह अप्रैल की शादी समारोह समाप्त होने के बाद । आगामी शादियों पर कई रीति रिवाज पर प्रतिबंध की मुहिम को लेकर पुनः बैठक की जाएगी ।
बैठक में ग्रामीणों ने आए दिन बढ़ते रिति रिवाज व अनावश्य खर्च से समाज में फैल कुरीतियों से देखा देखी से आम लोग परेशान हो जिस पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है।
साथ ही आज की युवा पीढी शराब व बीयर अन्य नशें से लिप्त होने क साथ अपनी मूल संस्कृति को भूलते जा रहे है। जो कि एक चिंता का विषय बनता जा रहा है।
इस मौके पर उद्यान पंडित कुन्दन सिंह पंवार, विक्रम सिंह कैन्तुरा, सोवत सिंह कैन्तुर पूर्व प्रधान गम्भीर सिंह रावत,हरदेव प्रधान, सुरेश कैन्तुर, बचन सिंह रावत,बिक्रम सिंह कैन्तुरा, चैन सिंह, धीरेन्द्र पंवार, प्यारे लाल सेमवाल, शूरवीर सिंह, गम्भीर सिंह रावत, सरदार सिंह, सोहन लाल बहुगुणा, मोहन लाल निराला, महेश तोमर, शेखर मनवीर,अर्जून सिंह,अनूप पंवार,
आदि उपस्थित थे ।



