चीनी मिल में आउटसोर्स कर्मियों का प्रदर्शन

खबर सागर
चीनी मिल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने संबंधित फर्म पर शोषण का आरोप लगाते हुए मिल गेट पर धरना-प्रदर्शन किया।
कर्मभों ने नारेबाजी करते हुए चीनी मिल प्रबंधन से न्याय दिलाने की मांग की। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक के हस्तक्षेप के बाद फर्म ने पांच फरवरी तक समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा चीनी मील में काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों ने मिल गेट पर धरना दिया।कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि फर्म ने उन्हें पिछले माह का वेतन नहीं दिया है। इस कारण उन्हें आर्थिक तंगी से जुझना पड़ रहा है। समान श्रेणी के कर्मचारियों को अलग-अलग वेतनमान दिया जा रहा है, जोकि सरकार से निर्धारित वेतनमान से कम है। उन्हें अपने पीएफ के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने फर्म पर कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाया।
सूचना मिलते ही कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह धरनास्थल पर पहुंच गए। संजीव सिंह की अगुवाई में कर्मचारियों ने चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया से वार्ता की। मर्तोलिया ने फर्म से बात करने के बाद उन्हें पांच फरवरी तक समस्या के समाधान का भरोसा दिया है।