उत्तराखंड
उत्तराखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन के पटल पर चार विधेयक होगें पेश

खबर सागर
उत्तराखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन आज सदन पटल पर चार विधेयक रखे जाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में 28 फरवरी से एक मार्च तक सदन संचालित करने का एजेंडा तय किया गया।
इसके अलावा राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा। 29 फरवरी को विभाग वार बजट पर चर्चा की जाएगी।



