उत्तराखंड
भारतीय ओबीसी महासभा ने हरिद्वार लोक सभासीट को ओबीसी आरक्षित किया जाए

खबर सागर
अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल से हरिद्वार लोकसभा सीट को ओबीसी सीट के रूप में सुरक्षित करने की मांग की।
इस दौरान अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह पाल ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड राज्य में ओबीसी समाज के हितों की अनदेखी हो रही है। इसलिए वो महामहिम राज्यपाल से मांग करते है कि हरिद्वार लोकसभा सीट को ओबीसी सीट के रूप में सुरक्षित किया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से भी ओबीसी समाज के नेता को टिकट देने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर उन्होंने ऐसे राजनीतिक दलों को वोट न देने की चेतावनी भी दी।



