पौडी गणेश गोदियाल ने कर्णप्रयाग में रोड शो कर जनसभा को सम्बोधित की

खबर सागर
पौडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने आज कर्णप्रयाग में रोड शो किया और मुख्य बाजार में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी को भाजपा के झूठे वादों में बहने की जरूरत नही है।
यह जुमलों की सरकार अब इस सरकार को उखाड़ने का समय आ गया है ।
भाजपा जहां स्टार प्रचारकों के माध्यम से जगह जगह प्रचार कर रही है वही कॉंग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा कि मेरी प्रचारक जनता है ,जो मेरे लिए खुद ही प्रचार कर रही है ।
कर्णप्रयाग के मुख्य बाजार में जनता को सम्बोधित करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड में अभी तक बीजेपी नेता को सजा नही हुई ।
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सेना भर्ती आज भाजपा ने बंद कर दी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 75 साल में फिर से मौका मांग रहे है और यहां के युवा को सेना में भर्ती के तीन साल बाद ही घर भेजा जा रहा है ।
भाजपा पर आरोप लगाते हुए गोदियाल ने कहा कि हमने भाजपा की शराब की पेटी पकड़ी और प्रशाषन हमे ही नोटिश दे रहा है । जिसका जबाब हम कोर्ट में देंगे ।



