उत्तराखंड

सीतापुर के समीप देर रात्रि डंपर खाई में गिरा चालक की मौत

खबर सागर

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीतापुर के समीप देर रात्रि डंपर खाई में गिरने से वाहन चालक की मौत हो गई।
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात्रि सीतापुर जीएमवीएन के समीप एक डंपर वाहन UK13CA0399 खाई में गिर गया ।
जिसकी सूचना परिचालक द्वारा तत्काल 112 को दी गई, सूचना पाकर सोनप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची, देर रात्रि दो बजे एसडीआरएफ टीम द्वारा खाई में गिरे घायल चालक श्रीचंद सिंह पुत्र नत्थी सिंह उम्र 40 वर्ष फापंज उखीमठ निवासी का रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस वाहन के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया ।

जहा व्यक्ति की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही रास्ते मे दम तोड दिया । । जिसके बाद उक्त मृत व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय के लिए भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!