उत्तराखंडराजनीति

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का हो रहा सर्वांगीण विकास-रेखा आर्या

खबर सागर

जनपद चमोली के पीपलकोटी मंडल में बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के प्रचार में महिला मोर्चा सम्मेलन में प्रतिभाग किया।
जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्थानीय जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राज्य के विकास हेतु किये गए कार्यो और उपलब्धियों को बताया।कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश का चौंमुखु विकास हो रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।कहा कि आज जिस तीव्र गति के साथ देश और राज्य का सर्वांगीण विकास और विदेशों में देश का गौरव बढ़ा है ,यह हमारे प्रधानमंत्री की कुशल लीडरशिप को दर्शाता है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज विदेशों में देश का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य मोदी जी ने किया है।विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सिर्फ भ्रष्टाचार करना सीखा है ।इसका सबसे बड़ा उदाहरण केदारनाथ आपदा है ।सबने देखा है कि किस प्रकार विपक्ष ने आपदा में अवसर ढूंढा।आज भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों के भ्रष्टाचार की सजा सिर्फ जेल की सलाखें हैं।हमारी सरकार अंत्योदय के धेय वाक्य पर काम करते हुए उसे साकार कर रही है।आज भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और बुजुर्गों का सम्मान होता है।आज अंतिम पायदान पर खड़े गाँव मे विकास की लहर दौड़ रही है।उन्होंने सभी जनता से आगामी 10 जुलाई को बद्रीनाथ विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव में बढ़चढ़कर भागीदारी करने और बद्रीनाथ विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए अपने अमूल्य मत का प्रयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर विधायक प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ,जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमान वैष्णव,
विधानसभा प्रभारी कुंदन परिहार,राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट,प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा राज रावत,गढ़वाल संयोजिका चंद्रकला तिवारी,ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी,निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी,महिला मोर्चा महामंत्री आशा डिमरी,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संयोजिका लक्ष्मी जोशी,सांसद प्रतिनिधि मनोरमा नैनवाल,जिला उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, पुष्पा पासवान आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!