
खबर सागर
एक तरफा प्यार में पागल युवक ने तमंचे के बल पर डराने और दोस्ती का दबाव बनाया
विकासनगर कोतवाली अंतर्गत एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसमें एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती को तमंचे के बल पर डराने और दोस्ती का दबाव बनाया। जिसके चलते ग्रामीणों ने आरोपी को मौके से पकड़ जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि कालसी क्षेत्र निवासी सचिन तोमर एक युवती के प्यार में एकतरफा पागल हुआ कि उसने युवती पर दबाव बनाने के लिए तमंचे के बल पर डराने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती का हाल ही में कहीं ओर रिश्ता तय हुआ है, जिससे बौखलाए सचिन ने यह तरीका निकाला।
जिसके चलते आज जब युवती टेंपो में सवार होकर कालसी से विकासनगर की ओर आ रही थी, उसी टेंपो में आरोपी युवक सचिन ने उसे तमंचा दिखाकर डराने की कोशिश करते हुए दबाव बनाने की कोशिश की।
जिस पर युवती ने अपने परिचितों को घटना की सूचना दी। जिससे चलते जब युवती जीवनगढ़ चौक पर उतरी तो वहां युवती के परिचितों और स्थानीय ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया।
आरोप है कि इस दौरान युवती की मदद को पहुंचे युवती के परिचितों पर भी युवक ने तमंचा तानने की कोशिश की। जिस पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी।
वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोर का लोड हुआ तमंचा बरामद किया।
जिसके चलते पीड़ित युवती की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी युवक सचिन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



