
खबर सागर
भेड पालकों का लाई त्यौहार की तैयारियां शुरू
आगामी 20 अगस्त को ऊंचाई वाले इलाकों में मनाये जाने वाले भेड़ पालकों के प्रमुख त्यौहार लाई मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
लाई मेले में प्रतिभाग करने के लिए ग्रामीणों ने बुग्यालों की ओर रुख कर दिया है।
भेड़ पालकों का प्रमुख त्यौहार लाई मेला प्रतिवर्ष भाद्रपद की पांच गते को मनाया जाता है ।
लाई मेले में भेड़ – बकरियों के ऊन छटाई व कटाई की परम्परा युगों पूर्व की है।
लाई मेला लगभग 10 हजार फीट की ऊंचाई पर सुरम्य मखमली बुग्यालों में मनाया जाता है।



