
खबर सागर
कैबिनेट मंत्री डा.धन सिंह रावत ने पौड़ी के थलीसैंण के आपदाग्रस्त क्षेत्र का किया निरक्षण .
डॉ. धन सिंह रावत कैबिनेट मंत्री ने पौड़ी के अंतर्गत विकासखंड थलीसैंण क्षेत्र के जैंती डांग व जैंती चक आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर आपदा प्रभावितों को चैक वितरित किये।
उन्होंने आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का कार्य जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिये।
उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु उन्हें चेक भी वितरित किये।
इसके पश्चात मंत्री डॉ रावत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालयी छात्रावास पीठसैंण निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया।
उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।



