
खबर सागर
गोरलचौड़ मार्ग में 103 करोंड़ की होगा नाली निर्माण कार्य
जिला मुख्यालय स्थित गोरलचौड़ मार्ग पर नाली निर्माण शुरू हो गया है। क्षेत्रीय लोगों को आने वाले समय जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 800 मीटर नाली का निमार्ण कार्य किया जाएगा। आने वाले दस दिनों तक इस मार्ग पर यातायात पूर्णरूप से बंद रहेगा।
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से जाम की समस्या को देखते हुए 103,46 करोड़ की लागत से 800 मीटर लम्बी नाली का निर्माण कार्य रविवार को विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने फिता काटकर शुभारम्भ किया। कहा कि नाली निर्माण कार्य होने से इस मार्ग में जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि आर्दश चंपावत के तहत सीएम घोषणा में शामिक निर्माण कार्य का शुभारभं हो गया है। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
साथ चंपावत जिले को मॉडल जिले के रूप में कार्य करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहें हैं।
आए दिन गोरलचौड़ मार्ग में सड़क काफी संकरी होने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। नाली बनने से सड़क का चौड़ीकरण भी हो जाएगा। जिससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
इस दौरान शुभारम्भ के मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, शंकर दत्त पांडे, गोविन्द सामंत, एडवोकेट गुणानंद थ्वाल, मुकेश महराना, उमेद सिंह बिष्ट, कपील खर्कवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



