उत्तराखंडसामाजिक

मुख्यमंत्री धामी ने पंहुचें हल्द्वानी, कार्यकर्ताओं की समस्याओं से हुए अवगत

खबर सागर

 

मुख्यमंत्री धामी ने पंहुचें हल्द्वानी, कार्यकर्ताओं की समस्याओं से हुए अवगत

हल्द्वानी पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पौधारोपण कार्यक्रम किया और उसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

इस दौरान कई पार्टी पदाधिकारी ने समस्याओं सहित अधिकारियों के खिलाफ सीएम से शिकायत की।

वही मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि पिछले दिनों जो अतिवृष्टि हुई है उससे रुद्रप्रयाग, टिहरी और देहरादून सहित अन्य जिलों में काफी नुकसान हुआ है।

फिलहाल राज्य सरकार केंद्र सरकार की मदद से पूरी तरह से आपदा राहत कार्यों में जुटी हुई है।
चार धाम यात्रा मार्ग में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है, और राहत कैंप चलकर उनके लिए खाना, दवाइयां तथा अन्य जरूरी सामान को मुहाय्या कराया जा रहा है।
जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो जाएगा। सरकार पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं और लगातार वह स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!