उत्तराखंडक्राइम

पानी पीना युवक को पडा मंहगा,ग्राम प्रधान और पति ने कि लाडी डांडा से पीठाई

खबर सागर

 

पानी पीना युवक को पडा मंहगा,ग्राम प्रधान और पति ने कि लाडी डांडा से पीठाई

सरकारी नल से पानी पीने की सजा इतनी बुरी होगी, शायद आपको भी इसका अंदाजा नहीं होगा।
जहां एक ग्राम प्रधान और उसके पति ने सरकारी नल से पानी पीने आए युवक को डंडे से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। ग्राम प्रधान और उसके पति की दबंगई की वीडियो जमकर वायरल हो रही है तो वही पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर ग्राम प्रधान, उसके पति और बेटे पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला बाजपुर के ग्राम महेषपुरा का है जहां कि ग्राम प्रधान माया देवी के घर के बाहर लगे सरकारी नल पर ग्राम कनौरा निवासी इकरार पानी पीने के पहुंचा। जहां युवक को नल से पानी पीता देख ग्राम प्रधान माया देवी युवक पर भड़क गई। जिसके बाद प्रधान पति बाबूराम और उसका बेटा मौके पर पहुंच गया।

जहां दबंग ग्राम प्रधान पति ने डंडे से इकरार को पीटना शुरू कर दिया। प्रधान पति बाबूराम ने इकरार पर एक के बाद एक कई बार डंडे से प्रहार किया और युवक को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। तो वही ग्राम प्रधान मौके पर खड़े होकर तमाशा देखती रही।

जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे जहां लोगों ने बिचबचाव किया।

ग्राम प्रधान और उसके पति की दबंगई की वीडियो सीसीटीवी कैमरे और आसपास के लोगों के फोन में कैद हो गई। जिसके बाद लोगों ने वीडियो को वायरल कर दिया।

वही पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। जिसके चलते पुलिस ने ग्राम प्रधान और उसके पति व बेटे पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!