उत्तराखंडमनोरंजनराजनीतिसामाजिक

बीकेटीसी अध्यक्ष के आश्वासन पर बाजीगर समाज का आंदोलन समाप्त

खबर सागर

 बीकेटीसी अध्यक्ष के आश्वासन पर बाजीगर समाज का आंदोलन समाप्त 

बद्री-केदार मंदिर समिति में वर्षों से अपने परम्परागत दायित्वों का निर्वहन कर रहे हक-हकूकधारी बाजीगर समाज की ओर से स्थायी नियुक्ति सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ओंकारेश्वर मंदिर में चल रहा आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया।

बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अपनी भूख-हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। बीकेटीसी अध्यक्ष स्वयं ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे और आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी ने कहा कि हक-हकूकधारी बाजीगर समाज की मांगों पर नियमानुसार गंभीरता से विचार किया जाएगा और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, मन्दिर समिति उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, मन्दिर समिति सदस्य प्रह्लाद पुष्वाण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!