उत्तराखंड

जाखन्याली में भारी तबाही दो की मौत पुल नदी के भेंट चढा

खबर सागर

 

टिहरी जनपद के जखन्याली के पास नौताड़ गदेरे में बादल फटने से होटल व पुल बह गया।
मुयालगांव में घनसाली
-चिरबिटिया मोटरमार्ग को जोड़ने
वाली पुलिया भी बह गई है ।

एसडीआरएफ मौके पर राहत और बचाव कार्य कर रही है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी टिहरी बृजेश भट्ट ने बताया कि जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का कार्य जारी है ।

बादल फटने से एक परिवार के तीन लोग मलबे की चपेट में आ गए. रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इनका पता लगाया तो इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी थी,दोनों के शव बरामद हो चुके हैं।
मृतकों में जखन्याली के सरोली तोक निवासी भानु प्रसाद 50 वर्ष और उनकी पत्नी नीलम देवी 45 वर्ष के शव बरामद हो चुके हैं। उनका पुत्र विपिन 28 वर्ष घायल अवस्था में मिला है।
मौके पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्थिती का जायजा लिया । और प्रभावितों के लिए स्कूल में भोजन की व्यवास्थ के निर्देश दिए ।
साथ मार्ग का पुल बहने से शीघ्र अस्थाई पुल बनाने को कहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!