
खबर सागर
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम पहुंचे रुद्रपुर
देश की नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट जो हाल हीं देश की महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा पेश किया गया।
जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पुरे उत्तराखंड मे प्रबुद्ध वर्ग के साथ विचार गोष्टी आयोजित कर रही है तो वही ऐसी हीं एक प्रबुद्ध वर्ग के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन रुद्रपुर मे हुआ।
कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रुप मे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम शामिल हुए।वही कार्यक्रम मे पहुँचने से पूर्व प्रभारी गौतम का ढोलनागाड़ो फूलमालाओ के साथ कार्यकताओं ने स्वागत किया ओर तिलक लगाकर महिलाओ ने सत्कार किया ।
साथ हीं सिख समाज ने तलवार भेट कर प्रभारी गौतम का स्वागत किया।उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने अपने सम्बोधन मे कहा देश मे तीसरी बार बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथ मे दी उसके लिये उत्तराखंड की जनता का आभार जिन्होंने पाचो सीटों को जीतकर संसद मे भेजा है वही यह प्रबुद्ध वर्ग के साथ विचार गोष्ठी जिसमे समाज मे अलग अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग जो अपने अपने क्षेत्र मे विशेष महत्व रखते है उनके साथ संवाद करना ।
जिसका मुख्य उद्देश्य है कि हमारी देश कि सरकार हर वर्ग को साथ लेकर किस प्रकार कार्य कर रही है यह बात अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचे ओर इस बजट मे सभी वर्गो का ख्याल रखा गया है।
प्रभारी गौतम ने कहा वही बात करे बजट मे उत्तराखंड को भी काफ़ी लाभ मिला है जिसमे आपदा से निपट के लिये राशि का प्रावधान हुआ है साथ हीं प्रदेश मे हजारों करोड़ की योजना वर्तमान मे गतिमान है ।
निश्चित रुप से यह दशक उत्तराखंड के विकास को गति देने वाला सबित हो रहा है ।
यह के मुख्यमंत्री जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीद पर खरा उतरते हुए राज्य हित मे कार्य कर रहै है।



