उत्तराखंड
भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ सुचारू

खबर सागर
भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए हुआ सुचारू, वाहनों की आवाजाही हुई शुरू
भारत चीन सीमा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग का लाल बाजार के पास आज सुबह आधा हिस्सा टूट जाने से बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई थी।
जिससे वहां रह रहे स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बढ़ गई थी ।
बरसात के समय खाद्य सामग्री इन जगहों पर कैसे पहुंचेगी, यह भी प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया था ।
वहीं कड़ी मसक्कत के बाद अब जोशीमठ- मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है।



