
खबर सागर
1
जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ताकुला ब्लॉक के थापला, कांडे, गंगला कोटली गांव पहुंची। और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
क्षेत्र की जनता ने विभिन्न समस्याओं को उठाया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात करते हुए उनके निराकरण के संबंध में निर्देश दिए।
तथा कहा कि हर गरीब व्यक्ति को तीन गैस रिफिल सिलेंडर, मुफ्त राशन, महालक्ष्मी किट, नंदा गौरा योजना, वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट में राज्य को कई सौगातें दी हैं।
आल वेदर सड़क, मानसखंड, केदारनाथ धाम का पुनर्निमाण, बदरीनाथ धाम में किये जा रहे मास्टर प्लान के तहत काम, देहरादून-दिल्ली फोर लेन हाईवे आदि योजनाओं से राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तारा नयाल, मंडल महामंत्री भूधर भाकुनी, मंडल महामंत्री पुष्पा नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला पंचायत सदस्य योगेश बाराकोटी, ऋतु आर्या, प्रकाश राम आदि मौजूद रहे ।



