
खबर सागर
थत्यूड में 22 घटे के बाद विद्युत आपूर्ति हुई सुचारू ली राहत की सांस
क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश की धस्तक के बाद 33 केवी उप संस्थान थत्यूड में पहाड़ी से भारी मलबा बिजली घर में घुस गया था । जिससे विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप बंद हो गई , जिस पर आज ऊर्जा निगम द्वार 12 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है ।
गुरुवार रात्री को 33 केवी उप संस्थान थत्यूड में रात्रि में लगभग 2:15 मिनट पर भारी के चलते पहाड़ी से भारी
मलबा आने से बिजली घर के अन्दर में घुस गया था ।जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप होने से पूरे क्षेत्र में अंधकार में समा गया ।
जिस पर ऊर्जा निगम द्वारा कठिन परिस्थितियों में मलवा को विजली घर मुश्किल से बाहर निकाल और आज 1:45 पर विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ही है। जब कि बिजली घर में बाहर व आस पास में भारी तादाद में मलबा जमा का ढेर लगने से काफी असुविओं का सामना करना पड़ रहा है ।
ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि रात्रि को भारी बारिश के चलते बिजली घर में मलबा घुसने से आपूर्ति बाधित हो ने पर आज क्षेत्र में आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।



