
खबर सागर
उत्तराखंड सरकार के द्वारा फिल्मों की शूटिंग करने और फ़िल्म बनाने को लेकर सब्सिडी दी जा रही है जिसके बाद उत्तराखंड सबसे ज्यादा फिल्मों की शूटिंग वाला राज्य देश में बन गया है ।
आज हरिद्वार फिल्म के निर्माता और अभिनेता हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचे जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि हरिद्वार में “हरिद्वार” नाम की फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है ।
इस फिल्म में उत्तराखंड से जुड़े ।
कलाकार अभिनय कर रहे है ,यह फ़िल्म एक मैसेज देने का काम दर्शकों के लिए करेगी इस फ़िल्म की शूटिंग 30 दिनों तक हरिद्वार के अलग अलग क्षेत्रों में की जाएगी और क्षेत्रों के नाम भी ओरिजनल ही रखे जाएंगे ।
जिससे हरिद्वार के बारे में दर्शकों को ज्यादा जानकारी मिल सकेगी।
फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे का कहना है कि हमें इस बात पर गर्व है कि आज उत्तराखंड पूरे भारत में सबसे ज्यादा शूटिंग होने वाला राज्य बना है ।
उत्तराखंड का नागरिक होने पर हमें गर्व होता है कि हमारा उत्तराखंड देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है हरिद्वार में बन रही सोशल मैसेजिंग देने वाली मूवी हरिद्वार फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए इनका कहना है कि यह एक छोटे बच्चों की कहानी है ।
जिसको लेकर हरिद्वार के और पूरे उत्तराखंड से जुड़े कलाकार इस फिल्म में काम कर रहे हैं फिल्म के माध्यम से एक संदेश भी दशकों में जाएगा।
हरिद्वार फिल्म के निर्माता जतिन पांडे का कहना है कि 30 दिनों तक चलने वाली शूटिंग में हरिद्वार के प्रसिद्ध स्थानो को दर्शाया जायेगा ।
जिसमें हरिद्वार की कहानी पर आधारित फिल्म में हेमंत पांडे और उत्तराखंड के कलाकार इस फिल्म में काम करेंगे जगहो के नाम भी फिल्म में ओरिजिनल ही रहेंगे जिससे कि हरिद्वार के बारे में और ज्यादा दर्शकों को जानकारी मिल सके।



