उत्तराखंड

ऊधम सिंह नगर करंट लगने से एएसआई (दरोगा) की मौत

खबर सागर

 

ऊधम सिंह नगर जनपद के थाना पुलभट्टा में एडिशनल सब इंस्पेक्टर की करंट लगने से गम्भीरवस्था में झुलस गया। पुलभट्टा पुलिस के कर्मियों द्वारा उपचार के लिये रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया ।
जहाँ एएसआई ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते ही ऊधम सिंह नगर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक एएसआई को ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

ऊधम सिंह नगर जनपद के थाना पुलभट्टा थाने में तैनात एडिशनल सब इंस्पेक्टर सुरेश पसबोला की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह सुबह नहाने से पहले जूते धोकर सोलर पैनल के खंबे से संटी दीवार पर रखने जा रहे थे। इस बीच वह बिजली के करंट की चपेट में आ गये।

गम्भीरवस्था में उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक 40 वर्षीय थाना पुलभट्टा में तैनात अपर उपनिरीक्षक सुरेश पसबोला पुत्र स्व श्री पृथ्वीधर पसबोला निवासी- नैणी थाना पट्टी लंगूर पो0 बडके जिला पौडी के रहने वाले है।

एक साल पहले उनकी तैनाती हेड कांस्टेबल के रुप में हुई थी। प्रोन्नत होकर एएसआई के पद पर तैनात थे।
वह थाने की बैरक में ही रहते थे। उधर, थाना पुलभट्टा में तैनात अपर उपनिरीक्षक सुरेश पसबोला के आकस्मिक निधन पर सम्पूर्ण उधमसिंहनगर पुलिस परिवार द्वारा दी गयी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि पुलिस लाईन में दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!