
खबर सामर
रूप ज्योति पब्लिक स्कूल ग्वालाकोट में शुक्रवार को किताब क्लब दिल्ली की टीम पहुंची। किताब क्लब की ओर से विद्यालय के बच्चों एवं क्षेत्र की जनता को 10 दिनों तक शिक्षण कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत साक्षरता मिशन के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया गया।
ज्ञानप्रद कहानियों की किताबें वितरित की गई। गांव में प्रदर्शनी, नाट्य प्रस्तुति, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैली के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य बनाने की जानकारी दी गई।
इस मौके पर स्कूल की निदेशक धनी भाकुनी, प्रबंधक गिरधारी सिंह भाकुनी, किताब क्लब की अध्यक्ष स्नेहा मिश्रा एवं उनकी सहयोगी टीम ने संबोधित किया।
जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल सिंह मेहरा भाजपा किसान मोर्चा एवं ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस हवालबाग शिवराज नयाल और ग्राम प्रधान ज्युला प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे।



