
खबर सागर
चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही पंजीकरण का आंकड़ा पहुंचा 23 लाख के पार ।
पर्यटन विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम चार बजे तक चारधाम यात्रा के लिए 23 लाख 57 हजार 393 पंजीकरण ।
केदारनाथ धाम के लिए 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया है पंजीकरण ।
बदरीनाथ धाम के लिए सात लाख 10 हजार 192 पंजीकरण |
यमुनोत्री के लिए तीन लाख 68 हजार 302 पंजीकरण ।
गंगोत्री धाम के लिए चार लाख 21 हजार 205 पंजीकरण शामिल ।
हेमकुंड साहिब के लिए भी इस बार अभी तक हो चुके हैं 50 हजार 604 पंजीकरण ।
पंजीकरण का सिलसिला लगातार जारी ।
पहले दिन करीब चारधाम में करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन ।
केदारनाथ धाम में 30 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर बनाया नया रिकॉर्ड |
12 मई को बदरीनाथ धाम के खोले जायेंगे कपाट ।



