उत्तराखंडक्राइम

भाई ने बहन को मौत घाट उतारा ,स्वयं फांसी लगाकर जीवन की लीला समाप्त

खबर सागर

जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब किराए के मकान में रहकर बरेली जनपद के निवासी एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। जिसके चलते युवक की मौत हो गई।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई। साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँच गई है।

रुद्रपुर स्थित सिंह कालोनी गली नंबर 10 में किराए के मकान में रह रहे उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के थाना दरियागंज क्षेत्र ग्राम चंदुआ निवासी 23 वर्षीय सुनील पुत्र रामचन्द्र व 19 वर्षीय करिश्मा दोनों सगे भाई बहन रहे थे । और ठेली लगा रहे थे ।

तीन दिन पूर्व सिंह कालोनी निवासी अमोलख के मकान में किराए पर रह रहे। बताया जाता है कि पुलिस को मृतक के बहनोई रवि द्वारा सूचना दी कि उसका साला कमरे का दरवाजा नही खोल रहे है तथा दरवाजे से नीचे झांककर देखा तो करिश्मा नीचे पड़ी हुई थी।

जिसके बाद वह आनन फानन में चौकी पर पहुँचा तथा पुलिस तत्काल मोके पर पहुँची। जहां पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा कि सुनील पंखे के कुंडे में लटका था, जबकि करिश्मा जमीन पर पड़ी थी। युवती के गले में निशान थे।

पुलिस मामला संदिग्ध भी मान रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों तीन मंजिले पर रहते थे। पुलिस शवों को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।

पुलिस दोनों की हत्या किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!