
खबर सागर
बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने से पूर्व प्रतिवर्ष जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर परिसर में आयोजित होने वाला तिमुंडया वीर मेले का आयोजन आज अपराह्न किया गया ।
बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने से पूर्व किसी भी मंगल या शनिवार को यह प्राचीन एवं पारंपरिक धार्मिक आयोजन किया जाता है।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बदरी नाथ यात्रा की कुशलता एवं समस्त क्षेत्र में खुशहाली के लिए किया जाता है ।
इस धार्मिक आयोजन की मुख्य विशेषता यह है की तिमुंडया वीर के पशवा पर देवता अवतरित होता है ।
वह एक बकरी का मांस भक्षण करता है। इसके अलावा चार मन चावल, गुड आदि भी आहार में लेता है।



