उत्तराखंड
जंगल की आग ने मंदिर में सोना, चांदी और पीतल आदि सामग्री हुआ खाक

खबर सागर
तपती गर्मी के चलते जंगलों की आग लोगों के घरों तक पहुंच रही है, जिस कारण से बागेश्वर के कपकोट शामा मंदिर में रखे सामान और सोना जलकर खाक हो गया है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंवर सिंह कोरंगा ने बताया जंगलों में लगी आग मंदिर परिसर में पहुंची ।
आग इतनी भयानक थी की मंदिर में रखा लगभग 7 तोला सोना, चांदी, तांबा की बनी सामग्री जल गई।
ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर पौराणिक मंदिर है इस मंदिर का अपना विशेष महत्व है।
मंदिर में रखी सामग्री जलने से लगभग 6-7 लाख का अनुमानित नुकसान बताया जा रहा है।



