उत्तराखंडक्राइम

फायरिंग की घटना के 2 आरोपीयों को पुलिस ने कियागिरफ्तार

खबर सागर

कोसी नदी में खनन को लेकर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस एक के बाद एक आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। जहां पुलिस ने घटना के फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

बता दे कि बाजपुर के बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र में रविवार को कोसी नदी में खनन को लेकर काशीपुर के ग्राम गुलजारपुर और बाजपुर के ग्राम गोबरा के लोगों में विवाद हो गया।
विवाद के दौरान लोगों में जमकर मारपीट हुई तो वही एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने ग्राम गोबरा निवासी भजन सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके चलते पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था।

जबकि घटना के अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। वही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो फरार आरोपी गुरपेज सिंह और शुभम जोशी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को पकड़े गए आरोपी शुभम जोशी के पास से घटना में प्रयोग की गई 32 बोर की अवैध पिस्तौल भी बरामद हुई है।

वहीं घटना का खुलासा करते हुए बाजपुर सीओ अन्न राम आर्य ने बताया कि फायरिंग की घटना के तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!