उत्तराखंडक्राइम

फायरिंग की घटना पर पुलिस ने 3 आरोपीयों को किया गिरफ्तार

खबर सागर

कोसी नदी में खनन को लेकर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है। जहां पुलिस ने घटना के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से घटना में प्रयोग किया गया तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

बता दे कि बाजपुर के बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र में रविवार को कोसी नदी में खनन को लेकर काशीपुर के ग्राम गुलजारपुर और बाजपुर के ग्राम गोबरा के लोगों में विवाद हो गया। जहां विवाद इतना बड़ गया कि एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। मारपीट के दौरान 5 लोग घायल हो गए। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वही पुलिस ने ग्राम गोबरा निवासी भजन सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जिसके चलते पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम गुरचरण सिंह, मनजीत सिंह और जगमोहन सिंह बताया है। पुलिस को जगमोहन सिंह के पास से घटना में प्रयोग किया गया 315 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

वहीं घटना का खुलासा करते हुए काशीपुर एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि फायरिंग की घटना को लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

जिसके चलते पुलिस ने आरोपियों की पहचान करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!