
खबर सागर
अपनी जान कि परवाह किये बिना थाना जीआरपी लक्सर पर तैनात महिला कांस्टेबल उमा ने चलती ट्रेन में गिरे व्यक्ति की सूझ- बूझ से बचाई जान ।
हरिद्वार लक्सर जीआरपी की महिला कांस्टेबल एक यात्री के लिए देवदूत बन गई ।
कलकत्ता जम्मूतवी एक्सप्रेस से लक्सर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन मे चढने के दौरान अचानक फिसल गया जिस कारण यात्री ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच मे फँस गया ।
लक्सर रेलवे प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर तेनात जीआरपी की जवान उमा द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए व्यक्ति को पकडकर अपनी जान की परवाह न करते हुए । चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच से बाहर खींच लिया ।
जिस कारण यात्री की जान बच गई।यात्रियो द्वारा युवक की जान बचाने के लिए उत्तराखंड पुलिस की भूरी प्रशंसा की गई।
मौके पर मौजूद अन्य यात्रीगणों द्वारा भी महिला कांस्टेबल के सराहनीय कार्य की अत्यन्त प्रशंसा की गई।



