उत्तराखंड

पाटी ब्लॉक में जंगल की आग से धान की फसल जलकर हुई राख

खबर सागर

जिले के पाटी विकासखंड के गोल डंडा के जंगलों में लगी भीषण आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है।
जंगल की आग से गोल डांडा में गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। वन कर्मियों और ग्रामीणों ने चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। काश्तकारों ने वन विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।

रविवार को पाटी विकासखण्ड के गोल डांडा क्षेत्र के जंगलों की आग खेतों तक पहुंच गई। ग्रामीणों की ओर से तत्काल किए गए प्रयास से आग को मकान तक पहुंचने से पहले रोक दिया गया। लेकिन गेहूं और घास के लुटे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की करीब 4 घंटे की मसकत के बाद आग पर काबू पाया।

लेकिन ग्रामीण अपने खेत खलिहान को बचाने में असफल रहे। आग लगने से किसानों की 12 नाली क्षेत्र में लगाई गई गेहूं की खड़ी फसल और धान की फसल जलकर राख हो गई। जिससे काश्तकारों को काफी नुकसान हुआ है।

ग्रामीण तुलसी दत्त, गिरीश चंद्र, धीरज चंद्र ललित सिंह, प्रकाश सिंह, दीपा देवी, कृष्णानंद सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व वन विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। इधर जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगाने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं।

वन विभाग की ओर से लगातार ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही वनों में आग न लगाने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!