
खबर सागर
जौनपुर के वीरेंद्र पुत्र स्वर्गीय हंसराम निवासी ग्राम मथौली थाना कैंपटी ने थाना कैम्टी में स्वयं की बहन कुमारी ( विमला काल्पनिक ) नाम पुत्री स्वर्गीय श्री हंसराम उम्र 17 वर्ष 7 अप्रैल अपनी बहीन के घर जाते वक्त अचानक गायब होने की शिकायत दर्ज की । जिस पर एक अभियुक्त कर गिरफ्तार किया है।
जिसमें 11 अप्रैल न बहन के घर पंहुची न वापस तो थाना में थाना मुकदमा अपराध संख्या 09/2024 धारा 365 भादवी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
जिस पर पुलिस ने नाबालिक की मोबाइल फोन लोकेशन, सीडीआर का अवलोकन के आधार लोकेशन चकराता क्षेत्र जनपद देहरादून व चिरगांव लरोट हिमाचल प्रदेश जिला शिमला में होना प्रकाश में आया ।
जिस पर थाना कैम्टी द्वारा एक टीम को तत्काल रवाना किया गया उक्त टीम में महिला उपनिरिक्षक नीलम, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह नेगी व महिला कांस्टेबल मीना तोमर द्वारा अज्ञात अभियुक्त की तलाश में गांव चिरगांव लरोट हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया गया ।
जिसमें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद नारी निकेतन देहरादून में भेज दिया । इस घटना मे नाबालिक को फरार में अंकित पुत्र भोटू राम निवासी ग्राम धारिया पो, मलेथा तहसील चकराता जिला देहरादून उम्र 19 वर्ष का होने पर पुलिस टीम ने अभियुक्त अंकित को ग्राम क्वानू से गिरफ्तार किया गया । और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
थानाध्यक्ष अंकित शर्मा ने बताया 11 अप्रैल को थाना मे मुकदमा दर्ज करने के वाद एक टीम गठित कर नाबालिक को पूर्व में सकुल बारामद करने के बाद आरोपी युवक को आज गिप्तार कर न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।



