भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलेने की तिथि 13 अप्रैल को होगी घोषित

खबर सागर
पंच केदारो में द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान मदमहेश्वर व तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने तथा चल विग्रह उत्सव डोलियों के शीतकालीन गद्दी स्थलों से रवाना होने की तिथि आगामी 13 को घोषित होगी ।
जिसमे अप्रैल को वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में पंचाग गणना के अनुसार प्रति वर्ष घोषित होने को लेकर तैयारिया चल रही है ।
मन्दिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट खोलने तथा चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ से धाम रवाना होगी ।
जो कि आगामी 13 अप्रैल को वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में घोषित की जायेगी ।
जबकि तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने तथा चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल से कैलाश रवाना होने की तिथि भी 13 अप्रैल को वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में घोषित की जायेगी ।



