
खबर सागर
क्षेत्र दिनेशपुर में आत्महत्याओं घटनाए बढ़ती जा रह है , जिसमें पिछले 10 दिनों में दिनेशपुर क्षेत्र में यह तीसरी आत्महत्या का मामला है ।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10:00 बजे दिनेशपुर के वार्ड नंबर 8 में रहने वाली पूजा नाम की 32 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला को समाप्त कर लिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वार्ड नंबर 3 दिनेशपुर 30 मार्च को एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या किया था l
वार्ड नंबर से 5 अप्रैल को 27 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किया था l
इस दौरान नगर क्षेत्र के संभ्रान्त एवं समाजसेवी लोगों ने कहा है कि यहां लगातार आत्महत्या का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है इस पर हमें चिंतित एवं विचार संगोष्ठी आदि करने की जरूरत है ।
लोगों को खासकर युवाओं को जागरूक करने की अति आवश्यकता है, अगर साल भर का आंकड़ा देखा जाए तो दर्जनों से ऊपर जहर एवं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है 1



