उत्तराखंडपर्यटन

सचिन परिवार संग कॉर्बेट पार्क के ढिकाला पर्यटन जोन का किया दीदार

खबर सागर

 

भारत के पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर गुरुवार की शाम 4 बजे उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट पार्क के रामनगर शहर में स्थित ताज रिसोर्ट में पहुंचे थे ।
जहां से सचिन अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ ही अपने 7 से 8 पारिवारिक मित्रों के साथ कल सुबह पौने छह बजे कॉर्बेट पार्क के अधिकारियों के साथ कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन जोन ढिकाला में जंगल सफारी व नाईट स्टे के लिए गए थे ।

सचिन और उनके पारिवारिक मित्रों को जंगल के राजा बंगाल टाइगर के साथ ही अन्य वन्यजीवों के भी दीदार हुए है।
बता दें कि सचिन ढिकाला के वीआईपी विश्राम गृह खिनानौली में ठहरे,उन्होंने विभागीय खुली जिप्सी में ढिकाला क्षेत्र का भ्रमण किया।
वहीं सचिन ने कॉर्बेट पार्क के प्रबंधन के बारे में जाना व पार्क के फील्ड स्टाफ व कर्मचारियों से भी बात की,उनके द्वारा किए जा रहे वन्य जीव सुरक्षा व चुनौती आदि को लेकर भी जाना,वन कर्मचारियों ने भी उनके साथ फोटो खिंचवाई।वहीं आज शाम सचिन और उनका परिवार वापस कॉर्बेट पार्क में स्टे कर वापस गर्जिया में स्थित ताज रिसोर्ट में आ गए।

वहीं ज्यादा जानकारी देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के डायरेक्टर डॉ धीरज पांडे ने बताया कि कल सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ कॉर्बेट पार्क के ढिकाला पर्यटन जोन में नाईट स्टे व सफारी के लिए गए थे ।

उन्होंने बताया कि इस दौरान सचिन को बाघ,हाथी एवम अन्य वन्यजीवों के दीदार हुए,उन्होंने कहाँ कि सचिन ने कॉर्बेट पार्क प्रबंधन, वन्य जीव सुरक्षा प्रबंधन, पर्यटन गतिविधि आदि की जानकारी भी ली,डायरेक्टर ने बताया कि सचिन ने बहुत सारी बातें अपने जीवन की कॉर्बेट पार्क के अधिकारियों व वन कर्मचारियों के साथ भी सांझा की।
जिसके बाद आज शाम वो पार्क से बाहर आ गए,आज उनका रात्री विश्राम ताज रिसोर्ट में है,वहीं सूत्रों की माने तो कल सचिन कैंची धाम दर्शनों के लिए रवाना होंगे।
वहीं सचिन तेंदुलकर जिस रिजॉर्ट में ठहरे हुए है, वहां भी वह पूरी तरह सुरक्षा में है और पूरी तरह सख्ती बरती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!