दस टायरा ट्रक पलटा, चपेट में आने से छात्र नेता की मौत, एक घायल

खबर सागर
उतराखण्ड के उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र के शनि मंदिर के निकट दस टायरा ट्रक की चपेट में आने से छात्र नेता की मौत हो गई।
जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही छात्र नेता की मौत की मिलते परिवार में कोहराम मच गया।
किच्छा बाईपास में एक दस टायरा पलटने से बाइक सवार युवक की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक छात्र नेता था।
जानकारी के मुताबिक छात्र नेता धन सिंह मेहता निवासी जवाहर नगर नगला अपने दोस्त इस्लाम निवासी पजाबा रामपुर उत्तरप्रदेश के साथ नगला की और आ रहा था।
जैसे ही वह किच्छा बाईपास रोड स्थित शनि मंदिर के पास पहुंचा ही था ।
सामने से आ रहे दस टायरा ट्रक पास आ कर अचानक पलट गया। जिसकी चपेट में दोनो युवक आ गए।
जिसमे छात्र नेता धन सिंह मेहरा की मौत हो गई ।
जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। आनन फानन में घायल को किच्छा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
मृतक युवक के शव को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। 1



