
खबर सागर
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष से भी स्वर्गीय महेश चंद्र जोशी की स्मृति में देवभूमि स्पोर्ट्स क्लब कानिया के तत्वाधान में ग्राम कानिया में स्थित रामलीला मैदान में तीन दिवसीय ऑल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ ।
प्रतियोगिता का शुम्भारभ ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत एवं ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख संजय नेगी ने संयुक्त रूप से करते हुए आयोजनों का आभार जताया |
प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, तो वही क्लब के आयोजक विपिन पांडे ने बताया कि आज प्रथम दिवस क्षेत्रीय टीमों के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे तो वही शनिवार और रविवार को उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों की टीम इस प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे ।
उन्होंने बताया कि रविवार को इस प्रतियोगिता का विधिवत रूप से समापन किया जाएगा ।
वही आज शुरू हुई प्रतियोगिता में भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
बता दें कि उत्तराखंड स्तर के इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के प्रख्यात वॉलीबॉल खिलाड़ी स्वर्गीय महेश चंद जोशी की स्मृति में पिछले 8 वर्षों से रामनगर के कानियां क्षेत्र के ग्राउंड में लगातार किया जा रहा है ।
जिसमे आज से उत्तराखंड के पुरुषों के साथ ही महिला ओपन टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है,जिसमे प्रतिभाग के लिए उत्तराखंड के अलग अलग जिलों से महिलाएं रामनगर पहुँची है।



