उत्तराखंडराजनीति

भाजपा के प्रत्याशी अजय टम्टा ने किया नामांकन

खबर सागर

अजय टम्टा के नामांकन के साथ बीजेपी ने उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद फूंक दिया है। अजय टम्टा ने आरक्षित सीट अल्मोड़ा से नामांकन पर्चा भरा।

अजय टम्टा के साथ नामांकन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया और रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए अजय टम्टा ने जीत का दम भरते हुए ऐतिहासिक जीत का दावा किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्य की पांचों लोकसभा सीट मोदी की झोली में डालने का दावा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!