उत्तराखंडक्राइम

31 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या

खबर सागर

 

आत्महत्या का सिलसिला चंपावत जिले में बढ़ते जा रहे है। जहा
मंगलवार देर शाम लोहाघाट के प्रेम नगर पाटन में रहने वाले 31 वर्षीय युवक रोहित पाटनी पुत्र सतीश चंद्र पाटनी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के अंदर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर दी ।

सूचना पर लोहाघाट पुलिस टीम
थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया । और आज बुधवार को पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है ।

वहीं रोहित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है तथा उसकी एक दो वर्ष की बेटी है रोहित की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

रोहित ने फांसी क्यों लगाई पुलिस जांच कर रही है मालूम हो इसी हफ्ते चंपावत जिले में पांच युवाओं ने आत्महत्या कर ली है जिस पर क्षेत्र वासियों के द्वारा गहरी चिंता जताई गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!