लोकसभा चुनाव कों लेकर हरिद्वार ज़िला निर्वाचन अधिकारी और एसएसपी ने की प्रेस वार्ता

खबर सागर
हरिद्वार लोकसभा में चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने प्रेस वार्ता कर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। हरिद्वार लोकसभा की 14 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 20 लाख 31 हजार मतदाता हैं। इनमें 10 लाख 68 हजार पुरुष वोटर और महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख 62 हजार हें। वहीं तृतीय लिंग में 142 वोटर हैं। जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 2304 हैं।
हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में कुल 14 विधानसभा इलाके शामिल हैं। हरिद्वार जनपद की 11 विधानसभा क्षेत्र के अलावा देहरादून जनपद की धर्मपुर, डोईवाला और ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र भी हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं।
इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पांच लाख 63 हजार वोटर हैं। जो हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण समीकरण बनाते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरु हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 27 मार्च तक चलेगी। नाम वापसी की आखिरी तारीख 30 मार्च होगी। उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर मतदान पहले चरण में होगा जिसके लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
हरिद्वार जनपद में कुल 1713 मतदान स्थल हैं और 861 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबकि धर्मपुर, डोईवाला और ऋषिकेश में 317 मतदान केंद्र और 605 मतदान स्थल हैं। मतदान के लिए करीब आठ हजार कार्मिकों को लगाया गया है। साथ ही पुलिस सुरक्षा बंदोबस्त भी सख्त किए गए हैं।
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंन्द्र सिंह डोबाल ने बताया की 20 ऐसे चेक पोस्ट है सभी चेकपोस्ट पर निगरानी के लिए सीसीटीवी केमरो और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है पूरे जनपद कों लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 33 जोन मे बांटा गया है जिसमे पुलिस अधिकारियो की ड्यूटी लगाई गयी है चुनाव मे पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल तैनात किया गया है ।
और हमारे द्वारा अपराधियों पर जिलाबदर की कार्यवाही भी की गयी है और चुनाव मे कई टीमों कों अलर्ट मोड पर रखा गया है जिससे की चुनावी प्रक्रिया मे किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।



