उत्तराखंड

11 सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व सैनिक हुए मुखर

खबर सागर

पूर्व पैरा मिलिट्री कल्याण समिति की आयोजित बैठक में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मंथन-चिंतन किया गया। उन्होनें कहा केंद्र से पैरा मिलिट्री कल्याण का अलग से गठन करने की मांग की। साथ ही सीएसडी की तरह उन्हें भी सीपीसी कैंटीन की सुविधा देने को कहा है। देश सेवा में उन्होंने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
समिति कार्यालय में सोमवार को जिलेभर के पूर्व पैरा मिलिट्री समिति से जुड़े लोग पहुंचे।

आयोजित बैठक में अपनी लंबित मांगों पर चर्चा की। कहा कि केंद्र तथा राज्य से सरकार से वे अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर सराकर ने कोई फैसला नहीं लिया है। उनकी उपेक्षा की जा रही है, जबकि देश की सुरक्षा में उनकी भूमिका को नकरा नहीं जा सकता है।

वक्ताओं ने कहा कि यह वर्ष लोकसभा चुनाव का वर्ष है। चुनावों में भी उनकी भूमिका अहम रहती है। सरकार को चाहिए कि उनकी मांगों को पूरा करे, तांकि पूर्व सैनिक खुद को गौरावंन्वित महसूस कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!